Latest Update

ढंडेरा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹17,500 का जुर्माना

रुड़की। नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर तहसीलदार रूड़की श्रीमती शुभांगिनी के नेतृत्व में नगर पंचायत ढंडेरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹17,500 का जुर्माना आरोपित किया गया।

इस कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश, राजस्व उप निरीक्षक पंकज राजपूत एवं नगर पंचायत ढंडेरा की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

अपर तहसीलदार ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News