Latest Update

रुड़की में गूंजे भक्ति के सुर, श्री खाटू श्याम भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रुड़की। दुर्गा चौक स्थित क्षेत्र में श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा आयोजित मासिक श्री खाटू श्याम जी भजन संध्या का आयोजन भक्ति और श्रद्धा के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन होकर बाबा श्याम का गुणगान किया।

भजन संध्या के दौरान वातावरण “हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी दिव्य बन गया।

इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News