Latest Update

नवदुर्गा पूजा एवं भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया

रूड़की। 16 सिविल लाइन RWA स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रों के पावन उपलक्ष्य में नवदुर्गा पूजा एवं भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आज दुर्गा मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती नील कमल शर्मा, भाजपा राज्य समिति की सदस्या श्रीमती सावित्री मंगला एवं संगठन की कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए माता रानी के भजन-कीर्तन में सहभागिता की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। RWA परिवार द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए श्रीमती नील कमल शर्मा जी को माता जी की चुनरी सप्रेम भेंट की गई। .आज की इस भक्तिमय एवं मंगलमय संध्या को सफल बनाने में 16 सिविल लाइन RWA परिवार से श्रीमती अरुणा प्रकाश, मीनाक्षी पुरी, अर्चना भंडारी, विनीता भंडारी, अंजू भंडारी, अंजू चड्ढा, कामिनी शर्मा, शिखा अग्रवाल, सिविल लाइन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निधि शांडिल्य, RWA अध्यक्ष शीतल मेहंदीरत्ता, सचिव विनीत जैन, कोषाध्यक्ष अरविंद माथुर, गगन ग्रोवर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने रुड़की से प्रथम बार कैबिनेट मंत्री बने श्री प्रदीप बत्रा जी को हार्दिक बधाई दी एवं उनके नेतृत्व की सराहना की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News