Latest Update

गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह (गृह क्लेश) से तंग आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।​

मिली जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली संजों नाम की महिला का पिछले कुछ समय से घर में विवाद चल रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया।​

 हालत बिगड़ते देख परिजन उसे तुरंत एक निजी डॉक्टर के पास ले गए।​ डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।​ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।​ कोतवाली भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक राजीव रोथाण ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News