Latest Update

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल अहमद ने पदाधिकारियों के आवास पर पहुंचकर दी ईद की मुबारकबाद

रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल अहमद ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के आवास पर मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी।मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल अहमद ने देश एवं क्षेत्रवासियों के लिए अमन,भाईचारे और तरक्की की कामना करते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम,सौहार्द और एकता का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें समाज को जोड़ने और एक दूसरे को करीब लाने का मौका मिलता है तथा इससे सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलती है।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल अहमद का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि ईद उल फितर का त्योहार इंसानियत,रहमत और मोहब्बत का प्रतीक है,जो समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नसीम अली,जिला महामंत्री मोनू राणा,गढ़वाल मंडल संयोजक इसरार अल्वी,जिला मीडिया प्रभारी इमरान देशभक्त,जिला मंत्री मोहम्मद इकराम,मोहम्मद शहजाद जिला कार्यकारिणी सदस्य व मुस्तकीम अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News