Latest Update

ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राली में टक्कर मारी,बाइक के चपेट में आने से महिला की मौत धनौरी- जसवावाला मार्ग पर बाजार में ट्रैक्टर -ट्राली में लोड किया जा रहा था सामान

धनौरी। धनौरी- जसवावाला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 धनौरी बाजार में जसवावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमें दहेज का सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में पास से गुजर रही बाइक आ गई।हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिरान कलियर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News