कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का पंजाबी समाज के प्रबुद्ध जनों ने स्वागत किया

रुड़की। महेशपुर, रुद्रपुर में आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का पंजाबी समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण हो गया। इस अवसर पर मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले स्नेह और सम्मान से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित पंजाबी समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी मंत्री बत्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News