Latest Update

आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने उत्तराखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन श्रीमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को नगर निगम…

आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने उत्तराखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन श्रीमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को नगर निगम रुड़की के द्वारा रुड़की के निवासियों एवं व्यापारियों पर मनमानी तरीके से अपनी दमनकारी नीतियों से लगाए गए यूजर चार्ज को समाप्त करने हेतु ज्ञापन दिया। ज्ञापन में यूजर चार्ज किसी भी तरह से, ना ही भवन, ना ही आवास के अनुसार, किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान पर स्वीकार नहीं है। इसे समाप्त किया जाए आदेश, गजट नोटिफिकेशन को अभिलंब वापस लिया जाए। नगर निगम रुड़की के पास सारे संसाधन है। जो भी कूड़ा नगर से निकलता है। उसको उठाने के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ियां है। कर्मचारी भी पर्याप्त संख्या में हैं। ऐसे में यूजर चार्ज लगना थर्ड पार्टी को इसमें शामिल करना उपयोगी नहीं है। किसी भी दृष्टि में यह तर्कसंगत नहीं है। यह रुड़की के निवासियों के साथ नगर निगम रुड़की का धोखा है। नगर निगम रुड़की के द्वारा व्यावसायिक कर लगा दिया गया है। जिसको समाप्त करने की आवश्यकता है। इसको भी पूर्णतः समाप्त किया जाए। गत वर्ष नगर निगम रुड़की के द्वारा भवन कर में भी 5% की वृद्धि कर दी गई थी। उसे भी वापस लिया जाए। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड अपना संघर्ष यूजर चार्ज समाप्त होने तक जारी रखेगा। आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन देने वालों में नवीन गुलाटी प्रदेश महामंत्री, राम गोपाल कंसल संयोजक, चौधरी धीर सिंह महानगर अध्यक्ष, कविस मित्तल महानगर महामंत्री, अमित अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, विशाल वर्मा अध्यक्ष सिविल लाइन, भारत कपूर नगर प्रभारी, ऋषभ कपूर, मनोज मेहरा आदि उपस्थित रहे। 

कविस मित्तल 

महानगर महामंत्री 

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड 

07060855040

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News