Latest Update

मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति छाई रही

रूड़की। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर पञ्चमी अम्बर तालाब स्थित मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति छाई रही नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ घटस्थापना की गई, जिसके साथ ही नौ दिवसीय शक्ति उपासना का अनुष्ठान प्रारंभ हुआ।

मंदिर के आचार्य सत्यम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा संपन्न कराई। मंदिर ट्रस्टी सलेख चंद जैन के सुपुत्र मुख्य यजमान मनोज कुमार जैन एवं उनकी पत्नी अलका जैन ने समस्त जैन परिवार के साथ मिलकर भगवती शैलपुत्री को पंचामृत से स्नान कराया। इसके पश्चात देवी का भव्य श्रृंगार कर फल-फूल अर्पित किए गए और आरती के साथ सुबह के पूजन का समापन हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा की नवरात्र पर्व में मनकामेश्वरी दुर्गा देवी की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। हम माता रानी से समस्त राष्ट्र के कल्याण, सुख और समृद्धि की मंगल कामना करते हैं। उन्होंने महानगर के सभी नागरिकों से अपील की कि वे मंदिर आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

पूजन के उपरांत माता रानी को पंचमेवा और फलाहार का भोग लगाया गया, जिसे उपस्थित भक्तों में वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से रेखा जैन, दीपा जैन, ईशा जैन, उषा, रजनी कौशिक, नैना, गुनगुन, वर्णिका जैन, रीना सचदेवा, सांची, यश, क्रीश, कीर्ति जैन, अनुज कुमार जैन और कृष्णा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News