
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की नीतियों एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने अपने संबोधन में संगठनात्मक अनुशासन और समर्पण पर बल देते हुए कहा कि भाजपा एक
विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखें।विधायक प्रदीप बत्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने भाजपा की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पार्षद गणों को अपने वार्ड में आम जन तक भाजपा की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कहाबैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करें, नए कार्यकर्ताओं क जोड़ें और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण संधू द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज करनवाल, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, ललित मोहन अग्रवाल,सुशील त्यागी, संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, भीम सिंह, सोनू धीमान,सतीश सैनी, नवनीत सिंह, सचिन झबरेडी, नितिन गोयल, पंकज नंदा, कदम सिंह, अंकित गौतम, गीता मलिक, अनुज त्यागी,सुशील रावत,अनीश गौड़, रोमा सैनी, सावित्री मंगला, अरुण लोहान, दिनेश पंवार,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, गुरजिंदर सिंह, अवनीश शर्मा, बृज मोहन, भगत सिंह, अरुण लोहान,नितिन त्यागी , रवि राणा, मनोज नायक, जे पी शर्मा, नवनीत शर्मा,आकाश गौतम सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।







