Latest Update

रुड़की में अतिक्रमण पर प्रशासन का Bulldozer Action, लंढौरा में सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाया

लंढौरा (रुड़की)। रुड़की-लक्सर मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले जाम और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।तहसील प्रशासन व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।इससे ठेली-रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया।शनिवार को नायब तहसीलदार यूसुफ अली के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की सहायता से सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया।इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कई दुकानों का सामान जब्त भी किया गया। जबकि, कार्रवाई होती देख कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाया।दरअसल, रुड़की-लक्सर मार्ग पर स्कूलों की छुट्टी के समय व शाम को रोजा इफ्तारी से पहले अक्सर लंबा जाम लग रहा था।सड़क के दोनों ओर ठेली-रेहड़ी व अस्थायी दुकानों के कारण यातायात बाधित रहता था, जिससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती थी।दैनिक जागरण ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। हाल में 13 मार्च को “लंढौरा में तीन घंटे रेंग-रेंगकर चले वाहन’ शीर्षक से ही इस मुद्दे को उठाया गया, जिसका संज्ञान लेकर शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।उम्मीद है कि अब लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि जिलाधिकारी और रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को दो दिन की अंतिम चेतावनी दी गई है। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News