ननिहाल में लेफ्टिनेंट शिवम शर्मा का भव्य स्वागत

झबरेडा। रविवार को टिकोला कला गांव में अपनी ननिहाल पहुंचे आर्मी में लेफ्टिनेंट शिवम शर्मा का भव्य स्वागत किया गया । लेफ्टिनेंट शिवम शर्मा के पिता का नाम बृजभूषण शर्मा जो, गांव नन्हेडा गुज्जर जनपद सहारनपुर से हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नाना मामचंद शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। मामा संदीप कौशिक ने बताया कि सभी इनकी उपलब्धि से बहुत खुश और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी सात मार्च को देहरादून में पास आउट परेड का हिस्सा रहे और यह मुकाम विषम परिस्थितियों में हासिल किया। ननिहाल के सैकड़ों लोगों द्वारा इकट्ठे हो कर शुभकामनाएं प्रेषित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर राजपाल सिंह ने किया।इस अवसर पर अशोक चौधरी, डाक्टर विजय कुमार प्रधान, राजीव कौशिक, देवेंद्र शर्मा, प्रधान इसरार, विनेश कुमार, बृजभूषण शर्मा, उज्ज्वल कौशिक आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News