महिला को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया

हरिद्वार। आज इमैक समिति द्वारा नमामि गंगे चंडी घाट पर निरंतर संचालित होने वाली “मस्ती की पाठशाला” में आने वाले निर्धन बच्चों की माताओं के साथ घाट पर स्थित “सेवा कुंज” में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयुक्त तत्वाधान में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में “स्वास्थ्य, सुरक्षा और सजगता” विषय के साथ एक कैंप लगाया गया। जिसका उद्देश्य इन निर्धन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य, अपनी आत्म सुरक्षा और अपने महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कैम्प में श्रेया गोयल द्वारा गणेश वन्दना की सुंदर प्रस्तुति हुई। डॉ० सपना भटनागर द्वारा सभी महिलाओं का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया और समिति द्वारा उनको निःशुल्क आवश्यकता अनुसार दवाई भी प्रदान की गई। समिति को दवाईयां मॉडर्न मेडिसिन एजेंसी के पंकज गोयल जी द्वारा प्रदान की गई। कैम्प में उपास्थित महिलाओं को अमन राजपूत जो कि साउथ कोरिया से ब्लैक बेल्ट हैं ने आत्म सुरक्षा के अचूक नुस्खे सिखाये। जिससे युवतियां और महिलायें अपने को प्रतिकूल परिस्थिति में भी आत्म सुरक्षित रख सके और प्रतिकूल स्थिति का मजबती से सामना कर सके। अधिवक्ता रीमा शहीम ने कैम्प में उपस्थित महिलाओं को कानूनी जानकारी देते हुए महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आज के समाज में निडरता के साथ कार्य करना चाहिए और किस प्रकार उनको पारिवारिक समस्याओं का निर्भय होकर समाधान करना चाहिए। समिति के शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान वरिष्ठ समाज सेवी जितेंद्र चौधरी जी का रहा जिन्होंने समस्त उपस्थित निर्धन महिलाओं और समिति के कार्यकर्ताओं को भोजन उपलब्ध करवाया। कैंप में इनर व्हील की अध्यक्षा रुचिता सक्सेना, सचिव प्रियंका पांडेय और उपाध्यक्ष मंजू वत्स भी उपस्थित रहीं एवं आप सभी ने कैंप की महिलाओं को अपनी तरफ से सैनेटरी नैपकिन वितरित किए और स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इमैक की सचिव मौसमी गोयल ने सभी का स्वागत करते हुए कैम्प के बारे विस्तृत से बताया कि समय समय पर समिति समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अनेकों सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान और शिविर आयोजित करती रहती हैं। समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने समिति का परिचय देते हुए समिति की परिकल्पना, विचार और उद्देश्य सभी को विस्तार से बताए। 

समिति की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी जी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैंप की महिलाओं को उपहार दिया। कैम्प के सफल आयोजन में सेवा कुंज के विश्वास शर्मा और प्रेम का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समिति के अन्य कोर सदस्यों में से विभव भटनागर, सुनीता झा, आशा चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही समिति की सक्रिय टीम से कविता गोयल, विजेता शर्मा, आयुश डंगवाल, यश गोयल, अंकित, आशीष, शिल्पा भंडारी, रेखा, राखी और एकता झा के साथ बिमलेश, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, निशा, बृजेश, संगीता, विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News