
रूड़की। कांग्रेसियों के द्वारा खाली सिलेंडर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद चौक पर इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों द्वारा नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया तथा राज्य एवं केंद्र सरकार को फेल बताया

इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार आम जनता की परेशानियों को कतई सुनना नहीं चाहती है तथा यह सरकार जनता को अपनी विफलताओं के कारण परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को हमेशा लाइन में खड़ा करना चाहती है। गैस की कीमत के कारण और व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के कारण करोड़ों लोगों के सामने रोजगार का सवाल खड़ा हो गया है । लेकिन सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों की जेब भरने में व्यस्त है उन्होंने कहा कि रुड़की महानगर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं और उनसे कोई सीधे मुंह बात करने को तैयार नहीं है जबकि उनकी सभी मांगे जायज़ है। रुड़की में लोगों को राशन कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। शहर में नशा चारों तरफ बिक रहा है तथा बहुत बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट एवं मसाज पार्लर समाज को दूषित कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि यह सरकार आम जन को परेशान और दुखी कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण गैस की किल्लत है और दाम बढ़ाया जाना है । आज महंगाई अपने चरम पर है रसोई चलाना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाना गरीब पर हमला है।
पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी सलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह सरेंडर कर गई है और अब उसे बदलने का समय आ गया है उन्होंने महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा जनहित के मुद्दे उठाने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मदनपाल सिंह भडाना ने की तथा संचालन जिला महामंत्री वैभव सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद संजय गुड्डू वैभव सैनी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी,प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता नंदलाल यादव अजय राठौर ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद डॉक्टर अमीर अहमद जाकिर हुसैन नरेंद्र शर्मा नीरज अग्रवाल जिला महामंत्री मोहित त्यागी जिला उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह मलिक मिंटू जायसवाल राजकुमार सेन डीपी गुप्ता जी शमशेर राहुल सैनी शेरपुर अजय राठौर भूषण त्यागी पंडित वीरेंद्र शर्मा कलीम खान नवीन जैन नौशाद दिलीप सोनू जयकुमार बिट्टू दिनेश कुमार अफजल आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे





