Latest Update

पंच बद्री के प्रथम धाम श्री आदि बद्री में पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

चमोली। चमोली जिले में स्थित पंच बद्री के प्रथम धाम श्री आदि बद्री मंदिर में आज श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बद्रीविशाल के चरणों में माथा टेककर पूरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल और विधायक सुरेश गड़िया भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।

मंदिर परिसर में इस दौरान अन्य सम्मानित साथी और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी ने पंच बद्री के प्रथम धाम श्री आदि बद्री के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

गौरतलब है कि चमोली जिले में स्थित आदि बद्री धाम धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान बद्री के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां का आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को विशेष आस्था और श्रद्धा से जोड़ता है।

@टॉप फ़ैन Pradeep Batra

#UttarakhandAssembly #BudgetSession2026

#PunchKedar

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News