Latest Update

निःशुल्क थर्मल स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया

रुड़की। इनर व्हील क्लब ऑफ रुड़की द्वारा हेमंत हॉस्पिटल, डॉ. रचित आहूजा के सहयोग से निःशुल्क थर्मल स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित हुआ।

इस कैंप का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उसकी समय रहते पहचान को प्रोत्साहित करना था। कैंप के दौरान कुल 25 महिलाओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। क्लब की सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इनर व्हील क्लब ऑफ रुड़की भविष्य में भी समाज के हित में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर सुजाता आहूजा चंचल वाधवा क्लब प्रेसिडेंट रजनी नागपाल सरिता अरोड़ा और नेहा गुलाटी मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News