Latest Update

ढंडेरा रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग विधानसभा में उठाई विधायक प्रदीप बत्रा ने सदन को अवगत कराया कि रेलवे फाटक पर उत्पन्न हो रही है जाम की समस्या

Screenshot

रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा ने आज गैरसैंण विधानसभा में ढंडेरा रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की पूरजोर मांग की है। विधायक ने सदन को अवगत कराया है कि ओवर ब्रिज न होने से करीब डेढ़ लाख लोग का आवागमन बाधित हो रहा है। स्कूली बच्चे बहुत अधिक परेशान है।रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने बुधवार को विधानसभा में नियम 300 के अंतर्गत रुड़की के डंढेरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा सदन में रखा। उन्होंने कहा कि डंढेरा क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है और यहां आर्मी कैंट भी स्थित है। रुड़की से हरिद्वार-ऋषिकेश और लक्सर जाने वाली अनेक बसें ट्रेन आनेपर अक्सर फाटक पर खड़ी रहती है। गर्मियों में जब स्कूल बस फाटक पर खड़ी होती है तो स्कूली बच्चे बहुत ही परेशान हो जाते हैं। विधायक ने कहा की ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही है और देश के विकास के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़नी भी चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है । उसी के साथ-साथ रेलवे फाटक भी अधिक समय बंद होने लगा है । इससे आम व्यक्ति की आवागमन बाधित हो रहा है। इसीलिए यहां पर आवागमन बाधित न हो स्कूली बच्चों को परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर सोलानी नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाला यातायात भी वर्तमान में इसीरेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहा है, जिससे डंढेरा फाटक पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुंभ की दृष्टि से भी ओवर ब्रिज का निर्माण जरूरी है,क्योंकि यहां से इस मार्ग से यात्रियों का भी आवागमन होता है। कावड़ यात्रा के दौरान भी इस मार्ग को विशेष रूप से यातायात के लिए उपयोग में लाया जाता है। तब भी रेलवे फाटक पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। क्षेत्रवासी लंबे समय से यहां ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र वासियों के द्वारा कई बार धरने प्रदर्शन किए जा चुके हैं। तमाम सामाजिक संगठनों के द्वारा प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। विधायक प्रदीप बत्रा ने सरकार से जल्द ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News