
रुड़की।पिरान कलियर शरीफ में शाह नन्हे मियां साबरी के निवास पर इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली की यौमें शहादत पर हर साल की तरह इस साल भी सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया,जिसमें धर्मगुरुओं,समाजसेवियों,राजनेताओं तथा सूफियों ने भाग लिया।इफ्तार कार्यक्रम के संयोजक शाह खालिद मियां अंजार साबरी ने कहा कि हजरत साबिर पाक दरबार

में सभी धर्म के लोग आकर अपना अकीकत पेश करते हैं और मुरादे पाते हैं।प्रत्येक वर्ष की इक्कीसवीं रमजान को हजरत अली के यौमे शहादत के मौके पर इफ्तार पार्टी उनके बुजुर्गों से चली आ रही है,जिसमें एकता और भाईचारे का पैगाम दिया जाता है।इस अवसर पर उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शायर तथा दरगाह पिरान कलियर शरीफ की उर्स कमेटी के संयोयोजक


अफजल मंगलौरी ने कहा कि यह इफ्तार पार्टी देश की एकता व भाईचारे का पैगाम देती है।खानकाहे फैजाने वाहिद के गद्दीनशीं पीर सैयद प्रोफेसर फरीद अहमद साबरी और मुफ्ती मौलाना इंतखाब अहमद साबरी ने अपने बयान में कहा कि हम सबको दुआ करनी चाहिए की पूरी दुनिया में जो युद्ध का वातावरण है वह खत्म हो और हमारे देश व पूरे विश्व में शांति रहे।ईरान इजरायल युद्ध में जो

बेगुनाह मारे जा रहे हैं,उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।इस अवसर पर हरिद्वार जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक खां ने कहा कि मियां खलीफा मियां साबिर पाक की नस्ल में से हैं और उनके वसीले से की गई दुआ जरूर कबूल होगी,इसलिए हमें अपने देश-प्रदेश की शांति के लिए दुआ करनी चाहिए।इफ्तार पार्टी में सोहेल मियां साबरी,शाहजहां मियां साबरी,बाबा अनवर खान,मुफ्ती इंतखाब आलम,नगर पंचायत अध्यक्ष सलीम अहमद,अनमोल साबरी,हकीम जमील फरीद अहमद,सरदार गुलमोर सिंह,सरदार हरपाल सिंह,गुड्डू साबरी,बाबा अनवर खान,मौसम साबरी,मुनव्वर साबरी व मोहम्मद शादाब आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।








