
रुड़की। उत्तराखंड विधानसभा गैरसैंण के बजट सत्र में विधायक प्रदीप बत्रा ने गणेशपुर में एडीबी द्वारा कराए गए सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त घरों-सम्पत्ति के मुआवजे के लिए सदन के सम्मुख याचिका प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने सदन को अवगत कराया कि विधानसभा क्षेत्र रुड़की के गणेशपुर में ए०डी०बी० द्वारा सीवर लाइन निर्माण में अनियमितता के चलते लीकेज होने से स्थानीय लोगों के घरों में भारी क्षति पहुंची है । संबंधित परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उन्हें बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुंचा है। विधायक प्रदीप बत्रा ने सदन को अवगत कराया कि
संबंधित परिवारों को मुआवजा दिए जाने के लिए आवेदन के माध्यम से अनुरोध किया था। परंतु वर्तमान तक मुआवजा धनराशि नहीं मिली है। इससे सम्बंधित परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कुलदीप कुमार तोमर, निवासी गणेशपुर रुड़की व अन्य प्रार्थीगणों के द्वारा याचिका सदन के सम्मूख प्रस्तुत की गई और आग्रह किया गया। याचिकाकर्ताओं को सदन के समक्ष स्वीकार करने और अग्रिम कार्रवाई करने निवेदन किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाना बहुत ही जरूरी है। यदि प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने में देरी होगी तो निश्चित रूप से उन्हेंबहुत ही कष्टदायक स्थिति से गुजरना पड़ेगा इसलिए उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। जानकारी के लिए बता दे की विधायक प्रदीप बत्रा ने जिला स्तरीय बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था जिस पर जांच भी शुरू कराई गई लेकिन प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिल पाई जिस कारण विधायक को अब सदन में यह मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाना पड़ा है।









