Latest Update

चमन लाल महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन

लंढौरा l चमन लाल महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आइक्यूएसी और सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार सबके समक्ष प्रस्तुत किए lऔर सभी प्रतिभागियों को खुले मन से उनके विचारों का आदान-प्रदान भी कराया l डॉ. पूजा डबास ,एसोसिएट प्रोफेसर जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय देहरादून से आमंत्रित किए गए l इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी महिलाओं ने अपने अधिकार एवं अपने विचारों को सबके समक्ष प्रस्तुत किया l इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने सभी महिला शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की l इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने सभी शिक्षिकाओं के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए महिला अधिकारों का जिक्र किया l नारी सशक्तिकरण के विषय पर भी प्रकाश डाला l हिल ग्रुप से अर्चना एवं दीक्षा भी उपस्थित रहे l कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा अग्रवाल एवं डॉ. श्वेता, प्रभारी सांस्कृतिक समिति ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया l

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News