
बहादराबाद। बौंगला गांव में उस समय उत्साह और खुशी का उत्साह माहौल बन गया जब यूपीएससी में चयनित तुषार चौहान अपने गांव पहुंचे। गांव के सभी लोगों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव की गलियों में जुलूस निकालकर तुषार चौहान का सम्मान किया गया और लोगों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

इस मौके पर क्षत्रिय चौहान महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि तुषार चौहान ने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गांव, क्षेत्र और पूरे समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि तुषार की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है और युवाओं को उनसे सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

वहीं भेल के श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने इसे क्षेत्र और समाज के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि तुषार चौहान की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां समाज के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा देती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग मौजूद रहे और सभी ने तुषार चौहान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस खुशी के मौके पर ऑक्सफोर्ड के चेयरमैन अरविंद चौहान ,भाजपा नेता योगेश चौहान , पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के चेयरमैन दिनेश चौहान, सचिव नंद लाल राणा ,राष्ट्रीय इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह चौहान ,पवन चौहान , सुरेश सिंह चौहान, अनिल चौहान,भाजपा जिला मंत्री भूप सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सेवा प्रमुख वीर प्रताप सिंह,धर्मेंद्र सिंह चौहान,योगेंद्र सिंह चौहान,नीरज चौहान,संजीव चौहान अमित चौहान, पंकज चौहान,प्रधान नीरज चौहान,नवीन चौहान, भाजपा नेता विनय चौहान, क्षत्रिय चौहान कल्याण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान, वीर प्रताप चौहान, विवेक चौहान, योगेश चौहान, अरविंद चौहान, विकास तिवारी, देवेंद्र प्रधान, पूर्व महापौर हरिद्वार मनोज गर्ग,राहुल चौहान,रेशु चौहान, राजबीर चौहान,सहित अनेकों समाजसेवियों राजनीतिज्ञ और क्षेत्रवासियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।









