Latest Update

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया

ज्वालापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा किये जा रहे कठिन परिश्रम से की जा रही पुलिस ड्यूटी व इसके अतिरिक्त परिवार की जिम्मेदारियों को सम्भालने पर सम्मानित किया गया।

 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सम्मानित किये जाने पर प्रशंसा जाहिर करते हुए थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधो व घटनाओं की रोकथाम हेतु आशवासन दिया गया तथा अवगत कराया कि महिलाओं के प्रति होने वाली सभी प्रकार की घटनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news