Latest Update

महिला दिवस पर छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश राजकमल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

बहादराबाद। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज बहादराबाद हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इशिका पंडित विभागाध्यक्ष प्राणि विज्ञान ने अपने संबोधन में कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो समाज में सकारात्मक और अद्भुत परिवर्तन संभव होते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी आंतरिक शक्ति और साहस से न केवल स्वयं आगे बढ़ती हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाएं हमेशा से ही विज्ञान, शिक्षा, कला सेना और विमानन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में समान रूप से भागीदारी निभाती रही हैं। समाज को चाहिए कि वह लैंगिक समानता को बढ़ावा दे तथा जरूरतमंद महिलाओं की सहायता कर आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रस्तुति एवं मॉडल प्रस्तुति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती राजेश देवी (सचिव, राजकमल कॉलेज), प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार, प्रिया सैनी, इशिका पंडित, नैनसी चौहान, रवि कुमार, नितिन शर्मा, अरबाब राव, सिया पाल, फ़िज़ा राव, राजदेव रावत, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news