Latest Update

प्रधान प्रमोद पाल के घर पर हमला करने वाले गिरफ्तार फ़रार चल रहे अन्य आरोपियों के लिए पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही है दबिश 

रोशनाबाद। रावली महदूद के प्रधान प्रमोद पाल के घर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार चल रहे हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

प्रधान प्रमोद पाल की तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में आरोपी राजीव पाल आदि के विरुद्ध मु0अ0सं0 84/2026 सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। तहरीर के अनुसार आरोपियों द्वारा एक राय होकर लाठी-डंडों व तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए तथा वादी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट के सुपुर्द की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष सिडकुल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सिडकुल पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व ज़मीनी स्तर पर मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए घटना में शामिल 04 आरोपियों को धर दबोचा। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित

1. जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह निवासी जयराम जोत, थाना कर्नलगंज, जिला गोंडा (उ0प्र0)

2. राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)

3. रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली, थाना बिजनौर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)

4. सागर पुत्र मामचंद निवासी ग्राम रामपुर मनिहारन, थाना मनिहारन, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news