
हरिद्वार। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के दयानंद स्टेडियम परिसर मे शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक खेल प्रतियोगिता के विभिन्न इवेन्ट मे प्रतिभाग किया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ यज्ञशाला मे वैदिक यज्ञ तथा मंत्रोचार के माध्यम से आरम्भ हुआ। प्रतियोगिता के इवेन्टों का उदघाटन, कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा द्वारा


प्रतिभागियों को खेल-शपथ दिलाकर आरम्भ हुआ। अपने सम्बोधन मे प्रो0 लूथरा ने कहाॅ कि गिरना-उठना खेल तथा खिलाडी की तपस्या का अंग है। गिरकर उठने वाला ही जीवन की कठिनाईयों पर विजयश्री प्राप्त कर सकता है। हार-जीत मे सबसे पहले हार ही जीत की सीढी बनती है, इसलिए खेल मे प्रतिभाग सर्वाधिक जरूरी है। वित्ताधिकारी प्रो0 वी0के0 सिंह ने कहाॅ कि महिला तथा मैजिक एक


दूसरे का पर्याय है। जिनके परिश्रम के आगे समस्या तथा कठिनाई मैजिक है। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का पहला इवेन्ट छात्राओं की 100 मी0 दौड से आरम्भ हुआ, जिसमे प्रथम स्थान शालिनी, दूसरा स्थान अंजलि तथा तीसरा स्थान चांदनी ने प्राप्त किया। 100 मी0 रिले मे शालिनी, प्रिया, स्वाति एवं अंजलि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मी0 दौड महिला वर्ग 50 से अधिक आयु वर्ग मे शान्ता प्रथम, निशा


ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मी0 दौड महिला वर्ग 50 से कम आयु वर्ग मे शिक्षा ने प्रथम, अल्पना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। धीमी साईकल रेस मे धर्मेन्द्र बालियान प्रथम, सत्यदेव दूसरे तथा वी0के0 सिंह जीसरे स्थान पर रहे। वही छात्रा वर्ग मे अनुष्का प्रथम, भूमि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मी0 दौड शिक्षक वर्ग 50 से कम आयु वर्ग मे रत्नेश शुक्ला प्रथम, प्रतीक अग्रवाल ने दूसरा तथा प्रवीण अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मी0 दौड शिक्षक वर्ग 50 से अधिक आयु वर्ग मे महेन्द्र असवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मी0 दौड शिक्षकेत्तर कर्मचारी वर्ग 50 से अधिक आयु वर्ग मे नारायण सिंह प्रथम, धर्मेन्द्र बालियान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिगियों को कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा द्वारा पारितोषिक प्रदान किये गये। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी डाॅ0 अजय मलिक द्वारा किया गया। इवेन्ट का संचालन विभागीय शिक्षक डाॅ0 शिवकुमार चैहान, डाॅ0 कपिल मिश्रा, डाॅ0 अनुज कुमार, दुष्यन्त सिंह राणा ने निभाई। कार्यक्रम मे प्रो0 वी0के0 सिंह, प्रो0 मयंक अग्रवाल, डाॅ0 अजेन्द्र कुमार, डाॅ0 दीनदयाल, डाॅ0 निशा शर्मा, डाॅ0 बिन्दु मलिक, डाॅ0 कल्पना सागर, कुलभूषण शर्मा, अश्वनी कुमार, कुलदीप रतूडी, हेमन्त सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे प्रतिभागियों ने हर्षोल्लास के साथ सभी इवेन्ट मे भाग लिया।








