
रुड़की।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रुड़की के भागीरथी कुंज, IIT और Indian Society of Anaesthesiologists, Roorkee City Branch तथा शहर के चिकित्सकों की टीम द्वारा “Saree Walkathon” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने साड़ी पहनकर वॉक करते हुए समाज को फिटनेस, आत्मविश्वास और नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रेसिडेंट डॉ. सुधी अग्रवाल ने की। वॉकाथॉन के आयोजन कर्ता डॉ. मधुरिमा पवार, डॉ. रश्मि मुराब, डॉ. दीप्ति मेहता और डॉ. दिव्या गुप्ता ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं—डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, शिक्षिका, गृहिणी और सामाजिक कार्यकर्ताओं—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि साड़ी भारतीय संस्कृति और गरिमा का प्रतीक है और महिलाएं साड़ी में भी पूरी सक्रियता के साथ फिटनेस, सेवा और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

वॉकाथॉन में सीए (डॉ.) समीक्षा जैन, सारिका सिंघल, दीपा वर्मा, डॉ. दीप्ति नटियान, तनुजा राठौर, अर्चना कौशिक, डॉ. आशीमा, दीपाली भाटिया, डॉ. संगीता गर्ग, वीणू मोहन, डॉ. मधुलिका, डॉ. गरिमा गोयल, डॉ. संध्या भटनागर, डॉ. वंदना ग्रोवर, डॉ. नियति, डॉ. सीमा सालार, डॉ. सुमिता ऐरन, डॉ. रश्मि सैनी, डॉ. रेनू, डॉ. मनीषा अग्रवाल और डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल सहित कई महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “स्वस्थ नारी, सशक्त समाज” जैसे नारों के साथ वातावरण को उत्साह से भर दिया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और यह संदेश देना है कि परंपरा और फिटनेस साथ-साथ चल सकती हैं।








