रुड़की में किड्स मैराथन का आयोजन, नन्हे धावकों का बढ़ाया उत्साह

रुड़की। बी.ई.जी. रोइंग क्लब, सोलानी जल सेतु पर आयोजित “किड्स मैराथन” कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नन्हे धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने बच्चों के जोश और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के चेहरों पर जीत का संकल्प और खेल के प्रति समर्पण देखना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

किड्स मैराथन में शामिल बच्चों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई। बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

अतिथियों ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। साथ ही सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news