
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाए जा रहे होली के पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह उत्सव हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट के जरिए जनता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही मेरी कामना है।”









