
Aaj Ka Rashifal 03 February 2026: आज मंगलवार, 03 फरवरी का दिन है। ज्योतिषीय गणना के आधार पर आज के दिन मंगल अपनी उच्च राशि में बैठकर और चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान होकर जोश, आत्मविश्वास और करियर की दिशा में एक नई ऊंचाईयों को हासिल करेंगे। ऐसे में आज मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। वृषभ राशि वालों को जमीन-जायदाद के मामलों में अच्छी डील होने के संकेत हैं। कन्या राशि वालों के कोई अधूरे काम आज के दिन पूरे होंगे। वहीं आज धनु राशि वालों को किसी के बहकावे में नहीं आना है। ऐसे में आइए जानते हैं 03 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी अपने सहयोगियों से खूब पटेगी और संतान को भी आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा और भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहने वाला है। आपकी ऊर्जा से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपकी लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा स्पोर्ट मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती हैं और बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, लेकिन वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। शेयर मार्केट में आप सोच समझकर निवेश करें। आपके अच्छे कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखे और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आज आपके बॉस आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं, जो उन्हें खूब पसंद आएंगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपके मुश्किलों को बढ़ाएंगी। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से ज्यादा घमंड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला आपको समस्या देगा, जिसके लिए कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती हैं, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले और अपनी वाणी पर संयम रखें, जिससे आप प्रेम करते हैं, वह आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकते हैं। आप अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपके कोई प्रिय वस्तु यदि खो गयी थी, तो उसके भी मिलने की आपको पूरी संभावना है।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए वाहनों का प्रयोग सावधानी से करने के लिए रहेगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही हैं। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चली आ रही थी, तो वह भी बढ़ सकती हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी और किसी प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आपको कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको काम को लेकर थोड़ी स्टीक्नेस दिखानी होगी, क्योंकि आप लापरवाही यदि दिखाएंगे, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे। जो आपके मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। किसी शेयर मार्केट से जुड़े फैसले को आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना ना लें।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी एक्स्ट्रा सोर्स से भी इन्कम होने की संभावना है, लेकिन आप अपने खर्च भी उतने ही बढ़ा लेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आपकी किसी बात से यदि जीवनसाथी परेशान चल रही थी, तो आपकी वह समस्या भी समाप्त होती दिख रही है। आपको अपने खान-पान को लेकर लापरवाही नहीं करनी है।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी एक्स्ट्रा सोर्स से भी इन्कम होने की संभावना है, लेकिन आप अपने खर्च भी उतने ही बढ़ा लेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आपकी किसी बात से यदि जीवनसाथी परेशान चल रही थी, तो आपकी वह समस्या भी समाप्त होती दिख रही है। आपको अपने खान-पान को लेकर लापरवाही नहीं करनी है।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन प्रॉपर्टी के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप अपनी गहरी नजर बनाए रखें। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पुराने गिले शिकवे भी दूर होंगे और किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आप बिजनेस में पार्टनरशिप भी कर सकते हैं।








