
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक-01.03.2026 की प्रातः थाना कनखल पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर बैरागी कैम्प कनखल आदि जगहों में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा 30 व्यक्तियो का सत्यापन कराया गया, तथा मौके पर बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले 01 मकान मालिको के विरूद्ध (83) पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10000/- हजार के कुल (10000/-रू0 के) कोर्ट चालान कर रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है ।

मौके पर 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत 02 व्यक्तियों के 250/- रुपये ( कुल 500 रु0 ) के चालान किये गये ।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा किरायेदारो, घरेलू नौकरो, फड ठेली वालो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया ।





























