अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

धनौरी। पुल के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार नागल पलूनी निवासी सावन पुत्र राजेश अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी पुल के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी बाइक सड़क पर गिरकर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना परिजनों को दे दी गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news