
रुड़की। सिविल लाइंस रुड़की स्थित बचपन प्ले स्कूल में आज होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाईं। स्कूल परिसर रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से सजा हुआ था, जिससे माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया।

इस दौरान बच्चों ने होली से जुड़े गीतों पर प्यारे-प्यारे डांस भी प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ नृत्य किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारा और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं और सभी ने मिलकर खुशियों के इस पर्व का आनंद लिया।






























