
हरिद्वार। आज जगजीतपुर, फुटबॉल ग्राउंड हरिद्वार में शिवाजी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन जगजीतपुर मंडल के हिंदू समाज के द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें सैकड़ो की संख्या में पुरुषों महिलाओं बच्चों ने सपरिवार प्रतिभाग किया।

सर्वप्रथम हवन पूजन एवं शंख ध्वनि से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संसार का सबसे प्राचीन धर्म है जिसे शाश्वत सत्य माना गया है, यह केवल एक धार्मिक पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक कला है, जब हम हिंदू एकता की बात करते हैं तो इसका अर्थ केवल राजनीतिक या सामाजिक जुड़ाव नहीं है बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सूत्र की पहचान है,जो आज करोड़ों लोगों को एक साथ बांध के रखे हुए हैं। सनातन धर्म की विशालता इसकी उदारता में ही निहित है। आज के बदलते परिवेश में हिंदू एकता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है एकता का अर्थ जड़ों की रक्षा और सम्मान है। सनातन धर्म विशाल वट वृक्ष है जिसकी इच्छा में समस्त मानवता को शांति मिल सकती है हिंदू एकता इसी वट वृक्ष की जड़ों को सीखने जैसा है यदि जड़े मजबूत होगी तो धर्म की शाखाएं पूरे विश्व में मानवता शांति और प्रेम का संदेश फलता रहेगी। एकता में ही शक्ति और संगठित हिंदू समाज की एक सशक्त भारत और सुरक्षित भविष्य की नींव है।
सनातन स्वाभिमान के रूप में अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हिन्दू स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में स्थापित हुआ तथा इसी के साथ साथ सोमनाथ मंदिर, उज्जैन स्थित महलोक, बद्री केदार का पुनरुत्थान हम सब हिंदुओं का स्वाभिमान बन गया है।
जब हम बंटे थे तो हमने बहुत कुछ खोया अब समय है एक होने का अपनी जड़ों की ओर लौटने का सनातन केवल धर्म नहीं जीने का ढंग है और एकता ही हमारा सबसे बड़ा अस्त्र है। एकता का मूल मंत्र संगठन में शक्ति है और सनातन में ही शांति है। मुख्य वक्ता अनिल मित्तल ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में डॉ केशव बलिराम हेडगवार द्वारा की गई। उस समय भारत औपनिवेशिक परिस्थिति में था डॉक्टर साहब का मानना था कि भारत की पराधीनता का मुख्य कारण हिंदुओं का बिखराव है।
विशिष्ट अतिथि ममता डोबरियाल ने समाज में चल रहे पंच परिवर्तन के विषय को लेकर कहा कि परिवार के माध्यम से समाज और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव लाना है यदि हम अपने परिवार के भीतर पांच बुनियादी सुधार कर ले तो एक आदर्श समाज का निर्माण स्वयं हो जाएगा। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के द्वारा किया गया। मंच संचालन चित्रा शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से समा , रूही पाल,सृष्टि, परिधि, अवयव सैनी सोनिया, अदिति एवं वर्षा आदि ने प्रतिभाग किया।





























