Latest Update

आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट सलेमपुर चौक बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड में राष्ट्रीय कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया

आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट सलेमपुर चौक बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड में राष्ट्रीय कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक का शुभारभ गायत्री मंत्र उच्चारण से किया गया , उसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने सुमन नगर निवासी राहुल कुमार को जिला हरिद्वार सिटी क्षेत्र के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया ओर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य जी द्वारा पटका पहनाकर राहुल कुमार का संगठन में स्वागत किया। 

 जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने जिला अध्यक्ष नियुक्त होते ही एक अहम घोषणा करते हुये संगठन ओर सनातन का सम्मान किया। आने वाली 2 मार्च को संगठन सुमन नगर में होली महोत्सव के उपलक्ष में नगर कीर्तन का भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा जो गली नंबर 2 महाकाल मंदिर से शुरू होकर संपूर्ण सुमन नगर का भ्रमण कर गली नंबर 5 में शिव मंदिर पर समापन होगा ।

 इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य होली महोत्सव पर नशा मुक्ति ओर मांस मुक्त पर्व मनाएं जाने पर जोर दिया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने एक नक्शा प्रस्तुत करते हुये संगठन को अगली दिशा में बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । राष्ट्रीय सनातनी संगठन महाराजा भागीरथ ओर सनातन के समस्त महापुरुषों को हरिद्वार में उचित सम्मान ओर स्थान दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है, आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उसका प्रारूप तैयार कर संगठन के सभी सम्मानित साथियों को दिखाया है ओर आने वाली 14 मई को गंगा दशहरा, भागीरथ जयंती, संगठन का प्रथम स्थापना दिवस धूम धाम से मनाए जाने का लक्ष्य लिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि हम प्रयास करेंगे संगठन के स्थापना दिवस पर सनातन के मुख्य धर्म गुरुओं जैसे धीरेन्द्र शास्त्री, देवकी नंदन ठाकुर, अनिरूद्ध चार्य, कवि सिंह, भगवान श्री राम का अभिनय करने वाले अरुण गोविल जी , जया किशोरी जी , भगवान श्री कृष्ण का अभिनय करने वाले सर्वदमन डी. बनर्जी आदि जैसी धर्म प्रचारकों को एक साथ हरिद्वार की पावन भूमि में आमंत्रित करेगा । इस मौके पर मौजूद रहे 

आचार्य प्राणनाथ संस्थापक , पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, रणधीर सिंह, चेतन चौधरी, चंद्रशेखर, रेखा सिंह, मधुबाला चौधरी, यशिका सिंह, नीरज चौहान , कालीचरण, योगेंद्र सैनी, राजेश कुमार, राजपाल सिंह, हर्ष कश्यप ,अनुज सैनी, राहुल सिंह जिला अध्यक्ष हरिद्वार , प्रीति देवी ,कुलबीर चौधरी , दीपक भारद्वाज मीडिया प्रभारी,देव ऋषि, गौरव श्रीवास्तव जिला मंत्री, अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव , दिनेश लाल जिला मंत्री, सुशील सैनी, नीरज कार्यालय प्रमुख ,राजेंद्र कुमार मौर्य राष्ट्रीय संरक्षक ,सुशीला देवी मौर्य प्रदेश संरक्षक , पवन गोस्वामी जिला मंत्री , अनुज सैनी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news