Latest Update

1145 लोगों को उपलब्ध कराए गए प्रमाण पत्र जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 705 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

लक्सर। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकासखंड लक्सर न्याय पंचायत बहादुरपुर खादर राजकीय प्राथमिक विद्यालय एथल बुर्जुग में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से 1145 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से 705 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा इस शिविर में 3525 ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 45 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 41 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो, इसी उदेशय से प्रदेश के सभी न्याय पंचायतों में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से एक ही स्थान पर ग्रामीणों के द्वार पर संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

   उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारण नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। जन जन की सरकार जन जन के द्वार में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से उपलब्ध कराई गए सुविधाएं एवं सेवाएं,जिसमें -राजस्व विभाग द्वारा 09 व्यक्तियों के जाति, स्थाई एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 07 व्यक्तियों के मनरेगा जॉब कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास पंजीकरण कराया गया।

पंचायती राज विभाग द्वारा 55 लोगो का जन्म प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर संशोधन किया गया।

कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा 21 व्यक्तियों उद्यान कार्ड एवं बीज एवं पौध वितरण किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 लोगों के वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन का निस्तारण किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 29 लोगों को नंदा गोरा योजना की जानकारी उपलब्ध कराई गई। बैंकिंग/वित्तीय एवं सेवायोजन विभाग दर 35 लोगों के आवेदन पत्र भरवाए गए इसके साथ ही 188 लोगों के आधार कार्ड संशोधन एवं आधार कार्ड बनाए गए। शिविर में जिला पंचायत सदस्य रेणु बाला,खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट, 

सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news