
रुड़की। आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा एक बैठक आहूत की गई जिसमें वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

आज जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई और प्रदेश की सरकार की विफलता से जनहित का नुक्सान हो रहा है जैसे मनरेगा कानून, नगर निगम द्वारा एक निजी कंपनी को कूड़ा उठाने का ठेका, बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर, तहसील में अव्यवस्था, राशन कार्ड नहीं बनने जैसे विषयों पर आंदोलन करने तथा अधिकारियों से चर्चा करने जैसे विषयों पर बात हुई।

संगठन अब वार्ड स्तर पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को हल करने का काम करेगा।

बैठक में मुख्य रूप से अजय चौधरी,डॉक्टर हरविंदर सिंह, प्रणय प्रताप सिंह शरिक सुल्तान,रिजवान अहमद, मोहित त्यागी ,मदनपाल सिंह भडाना गुलशनव्वर ,सुशील कश्यप रिजवान अहमद नीरज सैनी ओवेश अंसारी जसविंदर सिंह एडवोकेट अमरदीप पोहीवाल विशाल सहगल विकास सैनी मोनू त्यागी ,सुधीर, नावेद मलिक उमेश देव आदि मौजूद रहे।





























