Latest Update

समाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए सम्मेलन का आयोजन जरूरी

रुड़की। सिविल लाइंस स्थित मिनरल गार्डन (नीलम टॉकीज) में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी शाश्वतानंद सरस्वती (संस्थापक, शाश्वत प्रवाह धर्म प्रचार संघ) ने ओजस्वी संबोधन में समाज को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश , ब्रह्मचारिणी सुदीप्ति चैतक जी, श्रीमती रीनू, दीप्ति, नितिन एवं हरीश सहित शिव बस्ती के सम्माननीय स्वयंसेवक और क्षेत्रवासी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मंच से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महापौर के प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने कहा किसमाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए इस तरह के सम्मेलन समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने सामाजिक एकता का संकल्प लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news