ज्ञानदीप पब्लिक हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव 

कल दिनांक 16 फरवरी 2026 को पनियाला रोड ,शिवपुरम रुड़की स्थित ज्ञानदीप पब्लिक हाई स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ममतेश कुमार शर्मा एडवोकेट ,(अध्यक्ष बी.एस.एम शिक्षण संस्थान विशिष्ट अतिथि श्री रजनीश कुमार शर्मा एडवोकेट सचिव बीएम शिक्षण संस्थान तथा डॉक्टर आनंद भारद्वाज (पूर्व संस्कृत शिक्षा निदेशक एवं पूर्व अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड) रहे।अन्य अतिथियों में श्री हर्ष तिवारी एवं श्रीमती वंदना तिवारी (एम .डी. कोटैक हेल्थ केयर), एडवोकेट भानु प्रताप गौतम ,श्रीमती सुनीता शर्मा एवं श्रीमती रेखा शर्मा, डॉ. ममता जोशी प्रधानाचार्य (बीएसएम बी. एड. कॉलेज) , श्री ब्रजमोहन रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत , प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत, श्री राजीव पंत, श्री शैलेन्द्र पंत, श्रीमती ज्योति पंत ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।छात्रों के द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिनका उद्देश्य समाज को एकता, प्रेम, भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों का आयोजन छात्रों के कौशल विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर छात्रों को विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया । हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में मोनिका, मानवी, दीपांशी, वंशिका रहे। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए आर्यन,आयु, अनमोल,आयुष, रिद्धिमा, उमेमा, मंतशा, अक्षत, चंचल,सदीन, कुनाल, अक्षर ,अनिकेत, आदि छात्रों तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ममता, आंचल , विकास,माही, सांची,मधु आदि छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक श्री वासुदेव पंत ने बताया कि विद्यालय निरंतर छात्रों के सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है । प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा पंत ने कहा कि विद्यालय छात्रों को शिक्षा के नये अवसर देने में सक्षम है। प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर श्रीमती आरती रावत, श्रीमती इंदु, श्रीमती सुकृति शर्मा, श्री आजाद पंवार, श्री अंकित कुमार, श्रीमती रंजिता शर्मा ,श्रीमती गीता, श्रीमती अनुराधा,श्रीमती सुषमा ,मोनिका,लक्की,श्रीमती ज्योति शर्मा ,श्रीमती प्रीति , कंचन अग्रवाल, श्रीमती दीपमाला, श्रीमती अनुराधा , श्रीमती मीनू अग्रवाल आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news