कांग्रेस का 16 फरवरी को देहरादून में होगा हल्ला बोल,भाजपा के पाप का घड़ा भरा,वीरेंद्र रावत

रुड़की।सरकार को घेरते हुए हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं,बेरोजगारी और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश में ‘गुंडाराज’ हावी है और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि शासन के पास वही अधिकारी हैं,किन्तु सरकार उनसे काम लेने में सक्षम नहीं है।प्रदेश का युवा आज सड़कों पर है और बेरोजगारी अपने चरम पर है।अंकिता भंडारी मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच में भी बड़े स्तर पर ‘झोल’ नजर आ रहा है,जिससे जनता का विश्वास डगमगा गया है।आगामी 16 फरवरी को देहरादून में होने वाले प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कांग्रेस के हाथ मजबूत करें।पार्टी एकजुट है और हर कार्यकर्ता इस लड़ाई के लिए तैयार है।भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब अब जनता सड़कों पर उतर कर देगी।संगठन को अनुशासित और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने नई रणनीति अपनाई है।अब पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जा रही है।कमेटी से वार्ता और उनकी रिपोर्ट के बाद ही किसी को सदस्यता दिलाई जाएगी।इसी कड़ी में आज दर्जनों युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा।इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान,सुभाष सैनी,सुधीर शांडिल्य, मोहम्मद रिजवान,वरिष्ठ नेता ईश्वर लाल शास्त्री,हेमेंद्र चौधरी, मेघा जैन,जितेंद्र सैनी,संदीप सैनी,मनोज जयंत, गुड्डू तोमर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news