
रुड़की।श्री साईं सेवा मण्डल ट्रस्ट रजि०रूड़की द्वारा 10-वें रक्तदान शिविर का आयोजन गौशाला में किया गया,जिसमें नगर के सैकड़ों रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में सौ युनिट से अधिक रक्त एकत्रित हुआ।संस्था के संरक्षक व पूर्व मेयर गौरव गोयल एवं रुड़की व्यापार मंडल अध्यक्ष व संरक्षक अरविंद कश्यप ने सभी रक्तवीरों को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा पुण्य का दूसरा कोई कार्य नहीं है।दान किए गए रक्त से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है।इस अवसर पर चैम्पियन सूरज रोड,साईं सेवा मण्डल अध्यक्ष पारस सोई,महासचिव खुशहाल मिगलानी,कोषाध्यक्ष नितिन चौहान,मुख्य सदस्य जीतेश ग्रोवर,अंकुर सखूजा,सचिन अरोड़ा,सुमित अरोड़ा,नीटू आहूजा,रोहित कुमार,अरूण कुमार,सौरभ सबरवाल,रवि सोनकर,अंशुल मित्तल,अंशुल सोनकर,रोहित कुकरेजा व निखिल सेठी सहित बड़ी संख्या में संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।सभी रक्तवीरों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।






























