Latest Update

शिविर में लोगों ने रक्तदान किया और स्वास्थ्य लाभ उठाया

रुड़की। राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल के जन्मदिन के अवसर पर पनियाला रोड पर स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आंखों और दांतों की जांच की। इसके साथ ही शुगर, थायराइड सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। करीब बीस से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री प्रमोद चौधरी और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक भी मौजूद रहे।

रोमा सैनी ने कहा कि नरेश बंसल का जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।प्रमोद चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। ऐसे शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरत पड़ने पर अनगिनत जिंदगियां बचाने का कार्य करते हैं।

गौरव कौशिक ने कहा कि युवाओं को आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में भाग लेना चाहिए। इससे समाज में सहयोग और मानवता की भावना मजबूत होती है।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, नेत्रपाल चौधरी, रामगोपाल कंसल, सुनील और राकेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया और शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS