Latest Update

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर हुई संगोष्ठी,संत की शिक्षाएं सर्वसमाज को अनंतकाल तक देती रहेंगी मार्गदर्शन,अक्षय प्रताप सिंह

रूड़की।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649-वीं जयंती के अवसर पर संगठनात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।वक्ताओं ने संत को नमन करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं सर्वसमाज को अनंतकाल तक मार्गदर्शन देती रहेगी।कहा कि भाजपा संतों,महापुरुषों के सम्मान और उनकी जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए प्रतिबद्ध रहती है,इससे समाज में समरसता और भाईचारा का संदेश जाता है।वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सर्वसमाज के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की जा रही है,जिससे शोषित तथा दबे-कुचले समाज के लोगों का कल्याण हो रहा है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध रहेगा।अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नीटू सिंह मंडावर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर धुनियाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के दौरान रूड़की भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,दर्जा प्राप्त मंत्री देशराज कर्नवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल,प्रदेश मंत्री संजीव कुमार,प्रदेश कोषाध्यक्ष जॉनी केसरिया,प्रदेश प्रवक्ता मोहित राष्ट्रवादी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS