Latest Update

रविदास जयंती की शौभायात्रा में विवाद के बाद फायरिंग-युवक की मौत-दो गंभीर घायल..

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती की शोभा यात्रा के दौरान एससी समाज के दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले, इसी दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। हालात बिगड़ने पर किसी एक पक्ष के व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली लगने से आनंद पुत्र लक्ष्मीचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News