Latest Update

रविदास जयंती पर सोनिया शर्मा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा-दी शुभकामनाएं…

रुड़की।संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर पहाड़ परिवर्तन समिति की अध्यक्षा सोनिया शर्मा द्वारा लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर संत शिरोमणि रविदास महाराज के अनुयायी परिवारों को बधाई दी गई तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर पूरे देश में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं गांव-गांव में मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर भव्य शोभायात्राओं की तैयारियां एवं आयोजन बड़े स्तर पर किए गए।

इसी क्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार की धर्मपत्नी एवं पहाड़ परिवर्तन समिति की अध्यक्षा सोनिया शर्मा ने लक्सर क्षेत्र के खड़ंजा गांव, अकोड़ा खुर्द, दुर्गापुर, महाराजपुर कला, इस्माइलपुर, निहनपुर, बहादुरपुर सैदपुर, मुटकाबाद, मोहम्मदपुर डोसनी सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास महाराज के मंदिरों में माथा टेककर जनकल्याण की कामना की और समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

सोनिया शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज एक ऐसे महान संत थे, जिनके विचार और आदर्श सदैव समाज को नई दिशा देने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें संत रविदास महाराज के आदर्शों को अपनाते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे समाज में समानता, भाईचारा और सद्भाव बना रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News