Latest Update

संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक कुरीतियों को दूर किया: मुनीश कुमार सैनी कलियर विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती

रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई है।

 पिरान कलियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपनी शिक्षाओं और रचनाओं के माध्यम से सभी को सामाजिक एकता, समानता, मानव प्रेम, और जाति-पाति से ऊपर उठकर प्रेम व कर्म (कर्म प्रधानता) का संदेश दिया। उन्होंने प्रेम, आत्मज्ञान, और मानवता को ही सच्चा धर्म बताते हुए समाज में कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। 

भाजपा नेता ने कहा है कि गुरु रविदास ने सबको बराबरी का दर्जा दिया और मानव-मानव के बीच भेद मिटाने पर जोर दिया। गुरु रविदास जी ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्म से महान होता है। ईश्वर के प्रति निस्वार्थ प्रेम और समर्पण को ही सच्ची भक्ति बताया। गुरु रविदास ने आध्यात्मिक ज्ञान के लिए किताबी ज्ञान से ज्यादा आत्मा की आवाज और सत्संग पर विश्वास किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से जयंती को मनाया गया है । जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भंडारे आयोजित हुए हैं प्रसाद वितरित हुआ है। संत शिरोमणि गुरु रविदास के मंदिरों को खूब सजाया गया है। मंदिरों पर आयोजित कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया है। कलियर विधानसभा के अनेकों गांव में जाकर संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि की तथा सभी भाइयों के साथ मिलकर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती को धूमधाम से मनाई। हकीमपुर तुर्रा, इमलीखेड़ा, कमालपुर, भारापुर भौरी, बेलडी, रहमतपुर आदि गांवों में बहुत ही अच्छे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वही सुनहरा,रामपुर, पाड़ली,शंकरपुरी, बेलड़ा, दरियापुर, नागल, पलूनी आदि सभी गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News