Latest Update

*भाजपा जिला रुड़की द्वारा मंडलों के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, आयुष बिरला बने रामनगर मंडल अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष*

भाजपा जिला रुड़की द्वारा जनपद रुड़की में आने वाले सभी मंडलों के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में रुड़की रामनगर मंडल के अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व आयुष बिरला को सौंपा गया। यह घोषणा भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने आयुष बिरला को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा है, आयुष बिरला उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निभाएंगे, ऐसी उन्हें पूर्ण आशा है। डॉ. मधु सिंह ने यह भी कहा कि अनुसूचित मोर्चा समाज के हर वर्ग तक भाजपा की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

नवनियुक्त अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष आयुष बिरला ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व, जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह एवं रामनगर मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे। आयुष बिरला ने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने आयुष बिरला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News