
भगवानपुर । पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल के प्रांगण में 77वेंगणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य भीकम सिंह और राव फरमूद पूर्व कैबिनेट स्तरीय मंत्री ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। संदीप कौशिक के संचालन में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति भाव से गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाया । कल्पना बड़थ्वाल और प्रीति भारद्वाज ने विभाग द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया। शिक्षक विश्वास कुमार ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में छात्र छात्राओं को अपने देश के श्रेष्ठ नागरिक बनकर सेवा भाव रखने को प्रेरित किया। इसी दिन हमारे संविधान ने लचीले और कठोर दोनों स्वरुप में देश को मजबूती प्रदान की और समान कानून से सभी को सशक्त बनाया । इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी कुमार, दीवान सिंह टोलियां, विश्वास कुमार , प्रमोद कुमार कपरुवान, मोहनराज कन्याल, सुशील कुमार सैनी मनोज कुमार शर्मा ,राकेश कुमार, देवीपाल सिंह अजय कुमार शर्मा, शिवानी प्रकाश ,प्रीति भारद्वाज कार्यालय कर्मचारी जितेन्द्र कुमार हलदर, कल्पना देवी,आनंद सिंह नेगी, अंकुर मिश्रा एवं पीटीए अध्यक्ष असलम, एस एम सी अध्यक्ष संजय धीमान, राव मोबीन, पवन कुमार, प्रियंका, सरिता, सुमन, नीतू एवं छात्र छात्राओं की सहभागिता रही ।








