
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आहूत 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को होने वाले प्रदेश कार्य समिति एवं भामाशाह सम्मान के पूर्व संध्या पर एक प्रेस वार्ता की गई
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा जी ने कहा की रुड़की जिला द्वारा रुड़की में जो प्रदेश कार्य समिति करने का निर्णय लिया गया है वह बहुत ही सराहनीय है इसमें प्रदेश के समस्त पदाधिकारी उत्तराखंड के समस्त 20 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री और 376 इकाइयां जो हमारी इस समय कम कर रही हैं उनके नगर अध्यक्ष एवं नगर महामंत्री अपेक्षित है साथ ही उन्होंने यह भी कहा की काफी इकाइयों का गठन पिछले काफी समय से लंबित है ( जिन इकाइयों का कार्यकाल समाप्त हुए 6 माह से अधिक हो गए हैं) वह इकाइयां प्रदेश कार्य समिति का हिस्सा नहीं होगी इसके लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा पहले ही इकाई भंग होने का आदेश जारी कर दिया गया था।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रमोद गोयल जी ने कहा की रुड़की जिले द्वारा प्रदेश कार्य समिति की काफी अच्छी व्यवस्था हरमिलाप भवन में की गई है हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह कार्य समिति अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगी
इस कार्य समिति में 20 भामाशाह सम्मान पुरस्कार एवं चार पुरस्कार पंडित रूपचंद शर्मा जी की स्मृति में दिए जाएंगे
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में आज रुड़की की ऐतिहासिक धरा पर प्रदेश कार्यसमिति एवं भव्य ‘भामाशाह सम्मान समारोह’ का शुभारंभ होने जा रहा है। जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस महासम्मेलन में उत्तराखंड के सभी जनपदों से व्यापारिक नेतृत्व और प्रतिनिधि शिरकत करने पहुँच रहे हैं।
जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि प्रदेश के व्यापारियों की शक्ति का प्रदर्शन है।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
समाज सेवा, आपदा काल और व्यापारिक उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेश के प्रमुख दानवीर व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से नवाजा जाएगा।
जीएसटी की विसंगतियों, ऑनलाइन बाजार के बढ़ते प्रभाव और व्यापारियों की सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रदेश स्तरीय रणनीति तैयार की जाएगी।
आगामी वर्षों के लिए संगठन के विस्तार और मजबूती पर मंथन होगा।
आयोजन के शुभारंभ पर जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा, “रुड़की नगर के लिए यह गौरव का क्षण है कि हम प्रदेश भर के व्यापारी नेतृत्व की मेजबानी कर रहे हैं। जिस तरह दानवीर भामाशाह ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया था, उसी भावना के साथ आज का व्यापारी समाज सेवा में जुटा है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम सरकार और प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराएंगे और अपनी एकजुटता का परिचय देंगे।”
आयोजन स्थल को भव्य रूप दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार नवीन चंद्र वर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा सहित संगठन के शीर्ष पदाधिकारी रुड़की पहुँच चुके हैं। स्थानीय व्यापारियों में इस समारोह को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की नगर को 101 तोरण द्वारा द्वारा सजाया गया है साथ ही सभी प्रकार की व्यवस्था है इस तरह की गई है कि हमारे दूर से आने वाले किसी भी मेहमान को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े
कार्यक्रम संयोजक प्रमोद रस्तोगी एवं सहसंयोजक अनूप राणा ने कहा कि हमने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अपनी नगर इकाइयों को एवं अपने संरक्षक सभी पांचो विधायकों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है एवं साथ ही नगर मेयर को भी आमंत्रित किया गया है ताकि कार्यक्रम को एक भव्य एवं दिव्य रूप दिया जा सके हमें आशा है कि इस कार्य समिति में व्यापारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा होगी और उसका हल निकालने के लिए कोई ना कोई रास्ता निकाला जाएगा








