Latest Update

मुख्यमंत्री धामी ने सीबीआई की सिफारिश कर जन भावनाओं का सम्मान किया:सुनील सैनी

हरिद्वार। सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सीबीआई जांच की सिफारिश का निर्णय अंकिता भंडारी के माता-पिता व उत्तराखंड प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान है l

धामी सरकार ने पहले से ही अंकिता हत्याकांड की सख्त कार्रवाई करने के साथ ही न्यायालय में मजबूत पेरवी की, सीबीआई द्वारा जांच कराने का फैसला सराहनीय है । पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा l कुछ लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रदेश में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की जनता भरम पैदा करने वालों को भली भांति जानती है l

जिन लोगों ने प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की वह बेनकाब होंगे,। धामी सरकार ने हमेशा जन भावनाओं के अनुरूप बेहतर से बेहतर निर्णय लिए हैं, उत्तराखंड राज्य शांति प्रिय है, इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार l

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News