Latest Update

अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों का स्वागत

रुड़की। अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रुड़की की एक बैठक चन्द्रशेखर पब्लिक स्कूल, रामनगर रुड़की में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आज उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष दीपक सिंघल एवं प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल एवं उपेंद्र अग्रवाल का रुड़की पहुंचने पर जनपद के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। बैठक में उपस्थित जिम्मेदारों द्वारा संगठन अभियान पर चर्चा की गई। इस मौके पर उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष दीपक सिंघल एवं प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल एवं उपेंद्र अग्रवाल नए संयुक्त रूप से संगठन को मजबूत करने के साथ ही वैश्य समाज की एकता पर बल दिया। संगठन की आजीवन सदस्यता प्रत्येक पदाधिकारी को लेनी है। अधिक से अधिक आजीवन सदस्य संगठन के बनने हैं। इसके साथ ही बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक मे अभिषेक चंद्रा अध्यक्ष रुड़की महानगर, आदर्श गुप्ता महामंत्री, दीपक मित्तल प्रदेश संरक्षक, रामगोपाल कंसल प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन गोयल जिला महामंत्री, अमित अग्रवाल जिला संगठन मंत्री, सागर गोयल, , रमेश गोयल, अभिषेक चंद्रा, दीपक सिंघल, दीपक मित्तल, सुमित अग्रवाल, राजन गोयल, डॉ सौरभ गुप्ता, अमन गोयल, एडवोकेट आशीष कुमार गर्ग, चेरब जैन, नितिन सिंघल, नितिन जिंदल, नितिन गोयल, प्रशांत अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सीमा गुप्ता, आरती गुप्ता आदि सदस्य गण मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News